Haryana Rain Alert: हरियाणा वाले हो जाएं सावधान, शुरू होने वाली है भारी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट 

 
Heavy rain is going to start in Haryana

Haryana Rain Alert: हरियाणा में थोड़ी देर में मौसम बदलने वाला है। जिसके चलते प्रदेश में किसी भी वक्त बारिश शुरू हो सकती है।

दरअसल, चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभाग की ओर से बारिश का अलर्ट जारी कर दिया गया है। यह अलर्ट दोपहर 4.20 बजे जारी किया गया है। 

जिसके तहत  अगले तीन घंटों में  सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, सोनीपत, पानीपत, करनाल, यमुनानगर, जींद, कैथल, कुरुक्षेत्र, अंबाला, पंचकुला में बारिश होने की संभावना है। इसके अलावा आसपास के क्षेत्रों में हवाओं और गरजचमक के साथ कहीं कहीं हल्की बारिश होने की संभावना है। इस दौरान कुछ एक स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है।