Haryana Rain Alert: हरियाणा में अगले तीन घंटों में शुरू होने वाली है झमाझम बारिश, मौसम विभाग ने इन जिलों के लिए जारी किया अलर्ट

 
Heavy rain is going to start in Haryana in the next three hours

Haryana Rain Alert: हरियाणा में चौधरी चरणसिंह हरियाणा  कृषि विश्वविद्यालय हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभाग की ओर से बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। यह अलर्ट शाम 6.20 बजे जारी किया गया है।

जिसके हिसाब से अगले तीन घंटों में कैथल, जींद, कुरुक्षेत्र, करनाल, अंबाला, पंचकूला, यमुनानगर , सोनीपत, पानीपत, रोहतक, झज्जर, महेंद्रगढ़ , रेवाड़ी, गुरुग्राम, नूंह, भिवानी, चरखीदादरी, फतेहाबाद, हिसार जिलों व आसपास के क्षेत्रों में हवाओं और गरजचमक के साथ कहीं कहीं हल्की से मध्यम बारिश संभावित है। इस दौरान कुछ एक स्थानों पर तेज बारिश भी संभावित है।