हरियाणा में इन जगहों पर अगले 3 घंटों में होगी झमाझम बारिश, IMD ने जारी किया अलर्ट
अगले तीन घंटों में कुछ जगहों पर हवाओं के साथ तेज बारिश की आशंका है। इसको लेकर मौसम विभाग ने ताजा अपडेट जारी कर दिया है।
हरियाणा में इन दिनों झमाझम बारिश हो रही है। इसी बीच मौसम विभाग ने एक बार फिर बारिश को लेकर चेतावनी जारी कर दी है। शनिवार सुबह से ही कई जिलों में भारी बारिश हो रही है। वहीं अगले तीन घंटों में कुछ जगहों पर हवाओं के साथ तेज बारिश की आशंका है। इसको लेकर मौसम विभाग ने ताजा अपडेट जारी कर दिया है।
कृषि मौसम विज्ञान विभाग, चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार
हकृवि -भारत मौसम विज्ञान विभाग : अल्पअवधि मौसम पूर्वानुमान : 8.08.2026 @ दोपहर 12.45 बजे जारी...
अगले तीन घंटो में सिरसा, हिसार, फतेहाबाद, हांसी, भिवानी, चरखीदादरी, जींद, रोहतक, झज्जर, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, नूंह, फरीदाबाद, पलवल, कैथल, कुरुक्षेत्र, करनाल, पानीपत, सोनीपत, में कहीं-कहीं हवाओं व गरजचमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना।इस दौरान कुछ एक स्थानों पर हवाओं के साथ तेज बारिश भी संभावित।
