हरियाणा में आज भारी बारिश का अलर्ट, जानें कहां- कहां होगी बारिश
हरियाणा में इन दिनों झमाझम बारिश हो रही है। आज भी मौसम विभाग ने बारिश को लेकर ताजा अपडेट जारी कर दिया है। मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश के अधिकतर हिस्सों में बारिश के आसार है।
मानसून के सक्रिय होने से कई जिलों में पिछले कुछ दिनों लगातार बारिश हो रही है। वहीं आज भी प्रदेश 5 जिलों भिवानी, चरखी दादरी, झज्जर, रेवाड़ी और यमुनानगर में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है।
मौसम विभाग ने अधिकांश इलाकों में गरज- चमक के साथ बारिश आशंका जताई है। एचएयू के कृषि मौसम विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि मानसून टर्फ की अक्षय रेखा की उत्तरी सीमा अनूपगढ़, दिल्ली, सीधी, डिगा से होती हुई उत्तरपूर्वी बंगाल की खाड़ी तक बनी हुई है। इसके साथ ही पंजाब के ऊपर एक चक्रवातीय सर्कुलेशन बना हुआ है। ऐसे में आज बारिश के आसार बन रहे है।
5 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट
आईएमडी ने आज भिवानी, चरखी दादरी, झज्जर, रेवाड़ी और यमुनानगर में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। वहीं अंबाला, कुरुक्षेत्र, करनाल, पानीपत, सोनीपत, रोहतक, हिसार, जींद, सिरसा, फतेहाबाद, गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल और मेवात में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है।
मौसम विभाग की मानें तो इस मानसूनी तंत्र के प्रभाव से हरियाणा में 10 अगस्त तक मानसूनी हवाएं पूरी तरह से सक्रिय रहेंगी और तेज हवाओं के साथ ज्यादातर क्षेत्रों में हल्की से मध्यम व कुछ स्थानों पर मूसलाधार बारिश होगी।
