हरियाणा-पंजाब समेत इन राज्यों में आज तूफ़ानी बारिश का अलर्ट ! देखें मौसम पूर्वानुमान Aaj Ka Mousam 29 April 2026

 
हरियाणा-पंजाब समेत इन राज्यों में आज तूफ़ानी बारिश का अलर्ट ! देखें मौसम पूर्वानुमान Aaj Ka Mousam 29 April 2026
Aaj Ka Mousam 29 April 2026, आज का मौसम 29 अप्रैल, आज का मौसम : देशभर में मौसम का मिजाज काफी बदला हुआ है। पिछले कई दिनों से देशभर में लगातार बारिश होने से मौसम ठंडा हो गया है और इसके साथ तापमान में भी गिरावट आई है, लेकिन अब अप्रैल का महीना खत्म होते-होते फिर से गर्मी तेजी से बढ़ गई है। 

आज यानी 29 अप्रैल बुधवार को हरियाणा-राजस्थान समेत देशभर के मौसम में बड़ा बदलाव रहने वाला है। आइए जानते है मौसम विभाग की ताजा रिपोर्ट के अनुसार आज कहां-कहां बारिश होने वाली है और किन जगहों पर मौसम साफ रहने वाला है। Aaj Ka Mousam 29 April

देखें आज 29 अप्रैल बुधवार के मौसम की पूरी रिपोर्ट...

देश में भीषण गर्मी के रौद्र रूप के बीच अब मौसम विभाग ने 29 अप्रैल के लिए यूपी-बिहार समेत 15 राज्यों के लिए भारी बारिश और तूफान की चेतावनी जारी कर दी है। इस दौरान 80 से 85 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी भी चलने की संभावना है। लोगों से पूरी तर सतर्क रहने की अपील की गई है। वहीं, पहाड़ी राज्यों में जाने वाले यात्रियों के लिए भी खास चेतावनी है। Aaj Ka Mousam 29 April 

पूर्वी भारत में आकाशीय बिजली और वज्रपात गिरने से नुकसान की आशंका है। इस बीच निचले क्षोभमंडल स्तर पर पश्चिमी उत्तर प्रदेश और आसपास के इलाकों में एक चक्रवाती परिसंचरण का निर्माण हो रहा है। इसके अलावा निचले क्षोभमंडल स्तर में उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और आसपास के क्षेत्रों में भी एक चक्रवाती परिसंचरण का निर्माण हो रहा है।

भारी बारिश-तूफान की चेतावनी

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक देश के 15 राज्यों यूपी, बिहार, हरियाणा, राजस्थान, पंजाब, उत्तराखंड, हिमाचल, जम्मू-कश्मीर, झारखंड, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, तमिलनाडु और केरल में मध्यम से भारी बारिश होने की संभावना है। किसानों के लिए विशेष चेतावनी है। बिना किसी वजह के खुले में जाने से परहेज करें। इस दौरान 85 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से आंधी कहर बरपा सकती है। Aaj Ka Mousam 29 April 

दिल्ली में आज कैसा रहेगा मौसम

दिल्ली (29 अप्रैल- भीषण गर्मी पड़ेगी): मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली में 29 अप्रैल को भीषण गर्मी और खतरनाक लू से लोगों की मुश्किलें बढ़ने वाली हैं। इस दौरान हवा की रफ्तार 15 से 20 किलोमीटर प्रति घंटे तक रहने की संभावना है। 

यूपी में आज कैसा रहेगा मौसम

उत्तर प्रदेश ( 29 अप्रैल से 2 मई- बारिश-तूफान की चेतावनी): मेरठ, अलीगढ़, मथुरा, आगरा, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, गाजियाबाद, हापुड़, नोएडा, बलरामपुर, कानपुर, झांसी, प्रयागराज, गोरखपुर और देवरिया में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी है। Aaj Ka Mousam 29 April 

बिहार में आज कैसा रहेगा मौसम

बिहार ( 29 अप्रैल- मूसलाधार बारिश की चेतावनी): पटना, पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, बक्सर, सारण, गया, गोपालगंज, सिवान, मुजफ्फरपुर, वैशाली, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी, सीतामढ़ी, पूर्णिया, सहरसा, कटिहार में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है। 

उत्तराखंड में आज कैसा रहेगा मौसम

उत्तराखंड (29 अप्रैल- बारिश-आंधी का अलर्ट): नैनीताल, देहरादून, अल्मोड़ा, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर, चमोली, पिथौरागढ़ और चंपावत में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। Aaj Ka Mousam 29 April 

हिमाचल में आज कैसा रहेगा मौसम

हिमाचल प्रदेश ( 29-30 अप्रैल- बारिश- आंधी): कांगड़ा, कुल्लू, शिमला, ऊना, मंडी, सिरमौर, सोलन और ऊना में तेज आंधी के साथ बारिश की चेतावनी है। इस दौरान 60 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से तेज हवा चलने की प्रबल संभावना है।

पंजाब में आज कैसा रहेगा मौसम

पंजाब (29 अप्रैल- तेज बारिश-आंधी की चेतावनी): गुरदासपुर, पठानकोट, कपूरथला, अमृतसर, बठिंडा, मोगा, बटाला, मोहाली में मध्यम से भारी बारिश की प्रबल संभावना है। इस दौरान 60 से 65 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। Aaj Ka Mousam 29 April 

राजस्थान में आज कैसा रहेगा मौसम 

राजस्थान ( 29 -30 अप्रैल बारिश-आंधी का अलर्ट): अजमेर, जोधपुर, अलवर, सीकर, झुंझुनू, चुरू, बीकानेर, जयपुर, भरतपुर, सीकर में मध्यम से भारी बारिश की चेतावनी है। इस दौरान 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चल सकती है। 

जम्मू-कश्मीर में आज कैसा रहेगा मौसम

जम्मू-कश्मीर (29 अप्रैल- तेज बारिश -आंधी का अलर्ट): श्रीनगर, उधमपुर, राजौरी, कुलगाम, अनंतनाग, जम्मू, पुलवामा, किश्तनार, मुजफ्फराबाद, उधमपुर, बारामूला, पुंछ, कुपवाड़ा में मध्यम से तेज बारिश की संभावना है। इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की चेतावनी है। Aaj Ka Mousam 29 April 

मध्य प्रदेश में आज कैसा रहेगा मौसम

मध्य प्रदेश ( 29 अप्रैल- 3 मई तेज बारिश-आंधी की चेतावनी): पन्ना, सिंगरौली, रीवा, सीधी, भोपाल, इंदौर और सागर में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है।