Haryana Weather Update: हरियाणा में 4 मार्च से बदलेगा मौसम, 9 शहरों में 30 डिग्री पार पहुंचा पारा
मार्च महीने में गर्मी की शुरुआत हो गई है। मार्च महीने के पहले दिन 9 शहरों का अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा दर्ज किया गया। ज्यादातर शहरों का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा बना हुआ है।
धीरे-धीरे बढ़ रहा तापमान
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक मार्च के पहले हफ्ते में हरियाणा में अधिकतम तापमान में धीरे-धीरे 2 से 5 डिग्री सेल्सियस तक इजाफा हो सकता है। इसके बाद तापमान में कोई खास बदलाव के आसार नहीं है।
शुष्क बना है मौसम
वर्तमान में हरियाणा में मौसम शुष्क बना हुआ है। दिन और रात दोनों के तापमान सामान्य से ज्यादा दर्ज किए जा रहे हैं। रात का तापमान 10 डिग्री से 16 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया जा रहा है। वहीं दिन का तापमान 28.0°C से 32.7°C के बीच चल रहा है।
हल्का सा हो सकता है बदलाव
मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक आने वाले दिनों में बादलवाई बढ़ने के साथ हल्का बदलाव देखने को मिल सकता है। लेकिन किसी बड़े वर्षा तंत्र की संभावना फिलहाल नहीं है।
