Haryana Weather Update : हरियाणा में बदला मौसम का मिजाज, इन जिलों में बारिश का अलर्ट
May 23, 2026, 11:30 IST
Haryana Weather Update : हरियाणा में मौसम को लेकर बड़ी अपडेट सामने आई है। मौसम विभाग ने बताया कि अगले तीन घंटों मे हरियाणा में मौसम का मिजाज बदलने वाला है। जिसके चलते हरियाणा के कुछ जिलों में तेज हवाओं के साथ- साथ बारिश का अलर्ट जारी किया है।
कृषि मौसम विज्ञान विभाग, चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार Haryana Weather Update
हकृवि -भारत मौसम विज्ञान विभाग : अल्पअवधि मौसम पूर्वानुमान : 23.05.2026 @ सुबह 11.05 बजे जारी... अगले तीन घंटों मे झज्जर, रोहतक, सोनीपत, जींद, कैथल, कुरुक्षेत्र, अंबाला जिलों में तेज हवाओं व गरज चमक के साथ कहीं-कहीं हल्की बारिश की संभावना है।
