Haryana Weather Update: हरियाणा में बारिश के बाद बदला मौसम, 5 शहरों में न्यूनतम तापमान अब भी 10°C से नीचे
Feb 21, 2026, 06:27 IST
Haryana Weather Update: हरियाणा में मौसम का मिजाज बदल गया है। 18 फरवरी को सुबह हुई बारिश के बाद अब तापमान धीरे-धीरे बढ़ने लगा है। लेकिन हवाओं की वजह से सुबह ठंडक महसूस हो रही है। लेकिन दोपहर में तेज धूप की वजह से तापमान में बढ़ोत्तरी दर्ज की जा रही है।
मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश में औसत न्यूनतम तापमान में 0.7 डिग्री की बढ़ोत्तरी हुई है, जबकि अधिकतम तापमाम 1.4 डिग्री सेल्सियस बढ़ा है। सबसे कम न्यूनतम तापमान 8.5 डिग्री सेल्सियस नारनौल में दर्ज किया गया, जबकि सबसे ज्यादा तापमान29.9°C पलवल में रिकॉर्ड हुआ।
फिलहाल दिन का तापमान सामान्य से 2.3 डिग्री ज्यादा चल रहा है। जिससे दोपहर में गर्मी का अहसास हो रहा है। मौसम विभाग की मानें तो अगले 5 दिनों तक मौसम शुष्क रहने वाला है। बारिश की कोई चेतावनी नहीं है। ऐसे में सुबह-शाम हल्की ठंड और दिन में तेज धूप का असर होगा।

