Haryana Weather Update: हरियाणा में आज आंधी-तूफान के साथ होगी बारिश, इन 13 जिलों में खराब रहेगा मौसम

 
Haryana Weather Update: हरियाणा के लोगों के लिए अच्छी खबर है। दरअसल, प्रदेश में मौसम विभाग ने 15 जून से लेकर 20 जून तक के लिए बारिश का येलो अलर्ट जारी कर दिया है। जिसके चलते राज्य के कई हिस्सों में आंधी-तूफान के साथ बारिश होगी। जिससे तापमान में गिरावट आएगी और लोगों को गर्मी से राहत मिल सकेगी।

हरियाणा के 13 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी

मौसम विभाग की मानें, तो आज यानी रविवार को चंडीगढ़, अंबाला में अलग-अलग स्थानों पर हल्की वर्षा होने की संभावना है। इसके अलावा यमुनानगर, करनाल,पानीपत,सोनीपत,झज्जर,महेंद्रगढ़,रेवाड़ी, गुरूग्राम, फरीदाबाद, मेवात, पलवल और पंचकुला जिले में भी बारिश की संभावना बनी हुई है। वहीं मौसम विभाग का कहना है कि चंडीगढ़, पंचकूला, अंबाला, करनाल और यमुनानगर जिलों में 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से आंधी/बिजली/तेज हवाएं चलने की संभावना है। इसके अलावा कुरुक्षेत्र, करनाल, पानीपत, सोनीपत, फरीदाबाद, मेवात और पलवल जिलों में अलग-अलग स्थानों पर आंधी/बिजली/गर्म रात की संभावना बनी हुई है।

16 जून को भी हरियाणा में होगी बारिश

मौसम विभाग ने 16 जून को भी चंडीगढ़, पंचकुला में अलग-अलग स्थानों पर हल्की वर्षा होने की संभावना जताई है। वहीं अम्बाला, यमुनानगर, कुरूक्षेत्र, कैथल, करनाल, पानीपत, सोनीपत, झज्जर, महेंद्रगढ़, गुरूग्राम, फ़रीदाबाद, मेवात और पलवल जिले में भी बारिश की संभावना है। इसके अलावा मौसम विभाग ने गरज के साथ तूफ़ान/बिजली/तेज़ हवाएं (40-50 किमी प्रति घंटे) अलग-अलग स्थानों पर होने की संभावना है।

17 जून को भी हरियाणा में होगी बारिश

आईएमडी चंडीगढ़ की मानें, तो 17 जून को यमुनानगर, करनाल में कुछ स्थानों पर हल्की वर्षा होने की संभावना है। इसके अलावा महेंद्रगढ़ और रेवाड़ी में भी हल्की बारिश की संभावना है। वहीं चंडीगढ़, पंचकुला, अम्बाला, कुरूक्षेत्र में पृथक स्थान कैथल, पानीपत, सोनीपत, फ़रीदाबाद, पलवल। मेवात, रोहतक, झज्जर, चरखी दादरी, भिवानी और गुरूग्राम में भी बारिश हो सकती है। इस दौरान गरज के साथ तूफ़ान/बिजली/तेज हवाएं (40-50 किमी प्रति घंटे) अलग-थलग रहने की संभावना है।

18 जून को भी हरियाणा में होगी बारिश

मौसम विभाग की मानें, तो 18 जून को भी प्रदेश में बारिश होने की संभावना है। जिसके चलते चंडीगढ़, पंचकुला में कुछ स्थानों पर हल्की वर्षा होने की संभावना है। अम्बाला, यमुनानगर, करनाल, पानीपत, सोनीपत, रोहतक, झज्जर, गुरूग्राम, फरीदाबाद, कुरूक्षेत्र, कैथल, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, मेवात और पलवल में बारिश होने की संभावना है। इस दौरान  तेज हवाओं के साथ आंधी/बिजली (गति 40-50 किमी प्रति घंटे) की संभावना है।