Haryana Weather Update: हरियाणा के इन जिलों में होगी झमाझम बारिश, अलर्ट जारी
Feb 17, 2026, 07:22 IST
Haryana Weather Update: हरियाणा में आज पश्चिमी विक्षोभ की वजह से बारिश की संभावना बनी हुई है। मौसम विभाग ने हरियाणा में 17 व 18 फरवरी को कई जिलों में गरज और चमक के साथ बारिश व तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया है।
बता दें कि आज सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, और नूंह जिलों में बारिश के आसार है। इन जिलों में 25% फीसदी तक बारिश के आसार बने हुए है। वहीं 18 फरवरी को भी पश्चिमी और दक्षिणी हरियाणा के यही जिले प्रभावित रह सकते हैं।
इन क्षेत्रों में गरज-चमक, बिजली गिरने और 30-40 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलने का अलर्ट जारी किया गया है। IMD के अनुसार प्रभावित जिलों में बिखराव वाली बारिश हो सकती है।

मौसम में क्या बदलेगा
बारिश और बादल छाने के कारण तापमान में हल्की सी गिरावट महसूस हो सकी है। दिन में चल रही गर्माहट में भी कमी आएगी। लेकिन रात के तापमान की बात करें तो बढ़ोत्तरी की संभावना है। 19 फरवरी से मौसम फिर शुष्क हो जाएगा और 20 फरवरी तक पूरे प्रदेश में मौसम साफ रहने का अनुमान है।
