Haryana Weather Update: हरियाणा में 35°C तक पहुंचा तापमान, मौसम विभाग ने दी चेतावनी
हरियाणा के औसत तापमान में करीब 0.9 डिग्री की बढ़ोत्तरी दर्ज की गई है। जबकि यह सामान्य से 6 डिग्री ऊपर चल रहा है। लगातार बढ़ती गर्मी ने लोगों को परेशान करना शुरु कर दिया है।
हरियाणा के 3 शहरों में तापमान 34 डिग्री से ऊपर पहुंच गया है। गुरुग्राम में तापमान35.0°C, सिरसा में 34.8°C, भिवानी में 34.5°C तापमान दर्ज किया गया। वहीं 9 शहरों में तापमान 33 डिग्री से ज्यादा दर्ज कि गया है। आगामी दिनों में तापमान इसी तरह बढ़ सकता है।

सामान्य से काफी अधिक तापमान
मौसम विभाग की मानें तो अभी बारिश की कोई संभावना नहीं है। जिससे आने वाले दिनों में गर्मी कहर बरपाएगी विशेषज्ञों का कहना है कि मार्च के पहले हफ्ते में इसी तरह गर्मी आने वाले समय में हीटवेव की स्थिति का संकेत हो सकती है।
न्यूनतम तापमान में उछाल
प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में तापमान 15 से 18 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया जा रहा है। अंबाला और रोहतक जैसे जिलों में पारा सामान्य से 5 से 6 डिग्री ऊपर चला गया है। महेंद्रगढ़ जिला अभी भी प्रदेश में सबसे ठंडा बना हुआ है, लेकिन वहां भी तापमान 14 डिग्री के स्तर को छू गया है।
