Haryana Weather Update: हरियाणा में बारिश से तापमान में आई गिरावट, जानें आज कैसा रहेगा मौसम?
Feb 19, 2026, 06:35 IST
Haryana Weather Update: हरियाणा में बारिश के बाद दिन के तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग के मुताबिक औसत तापमान में 6.1 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की गई है। सबसे ज्यादा हिसार के तापमान में 7.1 डिग्री सेल्सियस की गिरावट देखी गई है।
न्यूनतम तापमान में हुई बढ़ोत्तरी
हालांकि न्यूनतम तापमान में 2.6 डिग्री का इजाफा हुआ है यह सामान्य से 5.1 डिग्री सेल्सियस डिग्री ऊपर बना हुआ है। दिनभर बादल छाने और बारिश की संभावना है। वहीं बुधवार को जींद, हिसार, हांसी, कैथल, कुरुक्षेत्र, सोनीपत, पानीपत, रोहतक, झज्जर, रेवाड़ी, भिवानी, फतेहाबाद, पलवल, फरीदाबाद, नूंह और नारनौल में बरसात हुई। भिवानी और रेवाड़ी में दोपहर के समय हल्की बूंदाबांदी के साथ ओलावृष्टि भी हुई, जिससे सरसों और गेहूं की फसल को नुकसान पहुंचने की सूचना है।
आज बारिश की संभावना नहीं : HAU
चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विभाग के सीनियर साइंटिस्ट डॉ. चंद्रशेखर डागर का कहना है कि आज प्रदेश में बड़े अलर्ट की स्थिति नहीं है। लेकिन बादलवाई से तापमान में कमी आ सकती है।
