Haryana Weather Update: हरियाणा के 13 जिलों में 25°C पार पहुंचा तापमान, जानें अपने जिले का हाल
फरवरी की दूसरे हफ्ते में तापमान का यह स्तर सामान्य से ज्यादा है। दिन में पड़ने वाली धूप गर्मी का अहसास करा रही है। इस बढ़ते तापमान का असर गेहूं की फसल पर भी पड़ सकता है। हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों ने गेहूं को लेकर मॉनिटरिंग शुरू कर दी है।
30 डिग्री से अगर तापमान ऊपर जाता है तो यह गेहूं की फसल पर असर डाल सकता है। राहत की बात ये है कि अभी जिलों में न्यूनतम तापमान सामान्य के आसपास बना हुआ है। हालांकि बुधवार को हरियाणा के 14 जिलों में 25 डिग्री सेल्सियस से ऊपर तापमान दर्ज किया गया।

हरियाणा के इन शहरों में 25 डिग्री से ऊपर तापमान
हिसार में तापमान 25.2
नूंह में 28.0
महेंद्रगढ़ 25.6
रोहतक 25.4
सिरसा 25.5
भिवानी 27.7
फरीदाबाद 28.2
गुरुग्राम 26.3
करनाल 25.9
पानीपत 25.9
पलवल 29.2
सोनीपत 26.4
कैथल में तापमान 25.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
किसानों को हल्की सिंचाई करने की सलाह
मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले दिनों में तापमान में हल्का उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। लेकिन सामान्य से तापमान ऊपर ही रह सकता है। कृषि वैज्ञानिकों ने किसानों को गेहूं की फसल में हल्की सिंचाई करने की सलाह दी है।
