Haryana Weather Update: हरियाणा के इन जिलों में आज बारिश की संभावना, IMD ने जारी किया अलर्ट
Haryana Weather Update: हरियाणा में रविवार को हुई बारिश की वजह से तापमान में गिरावट आई है। पिछले 24 घंटे के दौरान हरियाणा में औसत तापमान में 3.4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग के मुताबिक पश्चिम विक्षोभ के एक्टिव होने से कई स्थानों पर हल्की बारिश से तापमान में कमी और बढ़ती गर्मी से राहत मिली है।
मेवात में हुई सबसे ज्यादा बारिश
मेवात के मंढोला 7क्षेत्र में 4.0 मिमी बारिश दर्ज की गई। इसके अलावा करनाल के इन्द्री में 3.5 मिमी और गुरुग्राम में 1.0 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। वहीं अंबाला में भी हल्की बूंदाबांदी हुई, जहां 0.2 से 0.3 मिमी तक बारिश दर्ज की गई।
हिसार व सिरसा में भी गिरा पारा
हिसार और सिरसा में भी तापमान में गिरावट देखने को मिली। हिसार में तापमान 5.2 डिग्री सेल्सियस और सिरसा में 5.3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है।
18 से फिर बदलेगा मौसम
प्रदेश में 18 से 21 मार्च के दौरान कहीं कहीं तेज हवाओं के साथ बारिश और ओलावृष्टि की संभावना है। इस दौरान 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेगी।
सामान्य के आसपास बना है तापमान
मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के असर से हरियाणा के कई हिस्सों में हल्की बारिश और बादल छाए रहने के कारण तापमान में कमी आई है। हालांकि विभाग के अनुसार अभी भी प्रदेश का तापमान सामान्य के आसपास ही बना हुआ है।
