Haryana Weather Update: हरियाणा के इन जिलों में आज बारिश के आसार, पश्चिमी विक्षोभ से बदलेगा मौसम

 
haryana weather update
 


Haryana Weather Update: हरियाणा में फरवरी महीने में ही अप्रैल जैसी गर्मी का अहसास हो रहा है। प्रदेश में अधिकतम तापमान सामान्य से ज्यादा चल रहा है। हिसार में तापमान 32 डिग्री से ऊपर पहुंच गया है। मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक 9 शहरों में 30 डिग्री से ऊपर तापमान पहुंच गया है। तापमान में बढ़ोत्तरी समय से पहले गर्मी बढ़ने का संकेत है।

दिन के साथ-साथ रात का तापमान भी सामान्य से ऊपर बना हुआ है। इसी बीच आज एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हो रहा है। इसके प्रभाव से बादलवाई और बारिश की संभावना जताई जा रही है। मौसम विज्ञानिकों की मानें तो 4 मार्च तक एक के बाद एक पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होंगे। इसकी वजह से मौसम परिवर्तनशील बना रहेगा।

1
हिसार में तापमान सामान्य से 6.3 डिग्री ज्यादा

प्रदेश में अधिकतम तापमान हिसार में 32.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, भिवानी, महेंद्रगढ़, नूंह, गुरुग्राम, रोहतक क्षेत्र का कैनाल रेस्ट हाउस, मंडकोला और सोनीपत में भी तापमान 30 डिग्री से ऊपर दर्ज किया गया।

हरियाणा में औसत अधिकतम तापमान में पिछले दिन के मुकाबले 1 डिग्री तापमान की बढ़ोत्तरी दर्ज की गई। यह सामान्य से लगभग 4.7 डिग्री ज्यादा बना हुआ है। साफ मौसम और शुष्क हवाओं के कारण दिन के तापमान में लगातार बढ़ोत्तरी हो रही है।