Haryana Weather Update: हरियाणा के 17 जिलों में आज भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी, 4 जून तक खराब रहेगा मौसम

 
Haryana Weather Update: हरियाणा में आज यानी 30 मई को मौसम विभाग ने बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। जिसके चलते प्रदेश के दो जिले में सुबह से बारिश हो रही है और कई जिलों में बादल छाए हुए है। जिसके चलते कभी भी बारिश हो सकती है। IMD चंडीगढ़ का कहना है कि प्रदेश के 17 जिलों में आज बारिश की संभावना बनी हुई है। मौसम विभाग की मानें, तो शुक्रवार को चंडीगढ़ में कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। इसके अलावा पंचकुला, अम्बाला, यमुनानगर, कुरूक्षेत्र, कैथल और करनाल जिले में भी बारिश की संभावना बनी हुई है। मौसम विभाग का कहना है कि फतेहाबाद में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। इसके अलावा हिसार,जींद,पानीपत,सोनीपत,रोहतक,झज्जर,गुरुग्राम,फरीदाबाद, मेवात और पलवल जिले में भी बारिश हो सकती है। इसके अलावा चंडीगढ़, पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल और करनाल जिलों में अलग-अलग स्थानों पर आंधी/बिजली/तेज हवाएं (50-60 किमी प्रति घंटे की गति) चलने की संभावना है। वहीं फतेहाबाद, हिसार, जींद, पानीपत, सोनीपत, रोहतक, झज्जर, गुरुग्राम, फरीदाबाद, मेवात और पलवल जिलों में अलग-अलग स्थानों पर आंधी/बिजली/तेज हवाएं (40-50 किमी प्रति घंटे की गति) चलने की संभावना है। अभी कहां हो रही बारिश  अंबाला और फतेहाबाद में अभी बारिश हो रही है। 4 जून तक खराब रहेगा मौसम वहीं मौसम विभाग ने 30 मई से लेकर 4 जून तक बारिश होने की संभावना जताई है।