Haryana Weather Update: हरियाणा से मानसून की विदाई, ठंडी हवाओं ने बदला मौसम का मिजाज  
 

 
Haryana Weather Update: हरियाणा से मानसून की विदाई, ठंडी हवाओं ने बदला मौसम का मिजाज  

हरियाणा में अब मानसून की वापसी शुरू हो गई है और मौसम में फिर बड़ा बदलाव देखने को मिला है। दिन में जहां तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है, वहीं रात का तापमान गिरने से हल्की गुलाबी ठंड भी दस्तक दे रही है। 
 
हरियाणा से मानसून की विदाई
कृषि मौसम विज्ञान विभाग, चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय (HAU) हिसार के विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ के अनुसार, मानसूनी हवाओं की वापसी की रेखा 19 सितंबर तक राजस्थान के रामगढ़, मोहनगढ़, फलोदी और खाजूवाला तक पहुंच चुकी है।

राजस्थान के ऊपर एक एंटीसाइक्लोन बनने से हवाओं की दिशा पुरवाई से बदलकर पश्चिमी होने की संभावना है। इसके असर से मानसून टर्फ की उत्तरी सीमा दक्षिण की ओर मध्य भारत की तरफ खिसकेगी, जिससे हरियाणा में मानसूनी गतिविधियों में कमी आएगी और मानसून की जल्द विदाई होगी।

दिन के तापमान में बढ़ोतरी, सुबह- शाम ठंड
हरियाणा में मानसून की वापसी के साथ ही ठंड ने भी दस्तक देना शुरू कर दिया है। अब सुबह-शाम ठंडी हवाओं का अहसास होने लगा है। मौसम विभाग (IMD) के आंकड़ों के अनुसार, प्रदेश में औसतन अधिकतम तापमान में 0.6°C की बढ़ोतरी हुई है। वहीं, औसत न्यूनतम (रात के) तापमान में 0.2°C की गिरावट दर्ज की गई है।