Haryana Weather Update: हरियाणा में 33°C से ऊपर पहुंचा पारा, जानें आज कैसा रहेगा मौसम?
Haryana Weather Update: हरियाणा में मार्च महीने में ही अप्रैल जैसी गर्मी का अहसास होने लगा है। प्रदेश का अधिकतम तापमान 35 डिग्री से ऊपर पहुंच गया है। मौसम विभाग के मुताबिक 7 जिलों का तापमान 33 डिग्री पार पहुंच गया है।
सबसे ज्यादा 34.3°C तापमान पलवल में दर्ज किया गया। हिसार में 33.5°C, नारनौल में 33.5°C, महेंद्रगढ़ में 33.4°C, नूंह में 33.6°C, भिवानी में 34.2°C और गुरुग्राम क्षेत्र के कुछ हिस्सों में पारा 33 डिग्री के ऊपर पहुंच गया।
मौसम विभाग के मुताबिक 2–3 दिन तक प्रदेश में मौसम शुष्क रहने वाला है। बीच-बीच में हल्की बादलवाई संभव है, लेकिन बारिश की संभावना नहीं हैं। दिन का तापमान 34–35 डिग्री के पास बना रह सकता है। गर्मी बढ़ने के साथ ही लोगों को दोपहर में धूप से बचने की सलाह दी गई है।
आज से हल्की बादल छाएंगे : HAU
चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के सीनियर साइंटिस्ट डॉ. चंद्रशेखर डागर का कहना है कि हरियाणा में मौसम आमतौर पर 8 मार्च तक खुश्क रहने की संभावना है।
इस दौरान पश्चिमी- विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से 4 मार्च रात से 7 मार्च के दौरान राज्य में कहीं-कहीं आंशिक बादलवाई आने की संभावना है। इस दौरान दिन के तापमान में ज्यादा बदलाव नहीं होने और रात तापमान में हल्की बढ़ोतरी होने की संभावना है।
