Haryana Weather Update: हरियाणा में दोपहर बाद बदलेगा मौसम, 11 से ज्यादा जिलों में होगी भारी बारिश, अलर्ट जारी

 
Haryana Weather Update: हरियाणा में दोपहर बाद बदलेगा मौसम, 11 से ज्यादा जिलों में होगी भारी बारिश, अलर्ट जारी
Haryana Weather Update: हरियाणा में आज यानी मंगलवार को बारिश होने की संभावना बनी हुई है। जिसके चलते मौसम विभाग ने बारिश का येलो अलर्ट जारी कर दिया है। मौसम विभाग का कहना है कि इस दौरान 50-60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी। जिसके चलते तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी। दरअसल, आईएमडी चंडीगढ़ ने आज प्रदेश के सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल, मेवात जिलों में कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई है। इसके साथ ही राज्य के बाकी जिलों में भी कुछ स्थानों पर भी बारिश हो सकती है। मौसम विभाग की मानें, तो आज सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, चरखी दादरी जिलों में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है। इस दौरान सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, चरखी दादरी में आंधी/बिजली/तेज हवाएं (50-60 किमी प्रति घंटे की गति) चलने की संभावना है और प्रदेश के बाकी जिलों में हवा की गति (40-50 किमी प्रति घंटे) रहने की संभावना है।