Haryana Weather Update: हरियाणा में सुबह-सुबह बदला मौसम, शुरू हुई बारिश, सभी 22 जिलों में बरसेंगे बादल
Jun 16, 2025, 07:05 IST
Haryana Weather Update: हरियाणा में सोमवार की सुबह-सुबह मौसम बदल गया है। जिसके चलते पानीपत में बारिश शुरू हो गई है। वहीं चरखी दादरी समेत कई जिलों में हल्के बदल छाए हुए हैं। जिसके चलते कभी भी बारिश हो सकती है। इसी बीच मौसम विभाग ने लगातार अगले 4 दिन तक बारिश होने की संभावना जताई है। इस दौरान बिजली और 30-40 किलोमीटर प्रति घंटा से तेज हवाएं भी चल सकती है।
