Haryana Weather Update: हरियाणा में आज कैसा रहेगा मौसम? देखें मौसम पूर्वानुमान
Feb 5, 2026, 06:43 IST
Haryana Weather Update: फरवरी की शुरुआत के साथ ही हरियाणा में मौसम ने अपना मिजाज बदल लिया है। मौसम विभाग द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक प्रदेश में न्यूनतम तापमान में 1.1 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है।
इस बदलाव से रात और सुबह के समय ठंडक महसूस हो रही है। हालांकि दिन के समय धूप खिलने से गर्मी का अहसास हो रहा है। दिन में औसत तापमान में 0.8 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोत्तरी देखी गई है।
आज वीरवार को प्रदेश के कई स्थानों पर कोहरा देखने को मिलेगा। मौसम विभाग के अनुसार 5 फरवरी से लेकर 8 फरवरी तक मौसम पूरी तरह साफ रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने किसी भी प्रकार की कोई चेतावनी जारी नहीं की है। आने वाले दिनों में आसमान साफ रहने के साथ ही ठंड और कोहरे का मिला-जुला असर देखने को मिलेगा।

