Haryana Weather Update:  हरियाणा के इन जिलों में झमाझम बारिश का अलर्ट, देखें अपने जिले का हाल

 
haryana weather update

Haryana Weather Update: हरियाणा में मौसम का मिजाज परिवर्तनशील बना हुआ है। सोमवार की सुबह के समय घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने आज हरियाणा के 8 जिलों के लिए ठंड का येलो अलर्ट जारी कर दिया है।

पश्चिमी विक्षोभ की वजह से रविवार को कई जिलों में बारिश के साथ ओले गिरे। पश्चिमी विक्षोभ का असर आज भी प्रदेश के कुछ जिलों में दिखाई देगा। जिसकी वजह से हरियाणा के उत्तरी जिलों पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, करनाल और पानीपत में बारिश की संभावना है।

यहां छाएगा घना कोहरा

इसके अलावा सिरसा, हिसार, भिवानी, जींद, चरखी दादरी व कैथल में कोहरा छाए रहने के आसार है।  जिससे विजिबिलिटी कम रहेगी। इसलिए वाहन चालकों को सावधानी से वाहन चलाने की जरूरत है।

ठंडी हवाओं का दिखाई देगा असर

मौसम विभाग की मानें तो पश्चिमी विक्षोभ के आगे बढ़ने के बाद अब उत्तर-पश्चिमी ठंडी हवाओं का असर दिखाई देगा। इससे रात के तापमान में गिरावट आएगी। हालांकि दिन में धूप खिलने से तापमान में बढ़ोत्तरी संभव है।

3-4 दिन पड़ेगा कोहरा

मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक इस मौसम प्रणाली से वातावरण में नमी में बढ़ोतरी होने से हरियाणा में आने वाले तीन चार दिनों तक सुबह के समय कोहरा देखने को मिलेगा। फरवरी महीने में पहले पखवाड़े में ठंड का सिलसिला जारी रहेगा। जबकि दूसरे पखवाड़े में धीरे धीरे ठंड के तेवर ढीले होने लगेंगे।