Haryana Weather Update: हरियाणा में गर्मी ने छुड़ाए पसीने, 3 शहरों में 35 डिग्री पार पहुंचा पारा

 
haryana weather update
Haryana Weather Update: हरियाणा में मौसम का मिजाज बदलने लगा है। मार्च महीने की शुरुआत में अप्रैल जैसी गर्मी का अहसास हो रहा है। हरियाणा में अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है। मौसम विभाग के मुताबिक 3 शहरों में सबसे ज्यादा तापमान दर्ज किया गया है, सबसे ज्यादा हिसार जहां तापमान 35.5°C दर्ज किया गया है। 

रात के तापमान की बात करें तो वह भी सामान्य से ऊपर बना हुआ है। हरियाणा के 5 शहरों में न्यूनतम तापमान 17 डिग्री से ऊपर दर्ज किया गया है। रात को हल्की गर्माहट का अहसास हो रहा है। मौसम विभाग की मानें तो अगले कुछ दिन तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोत्तरी होने की संभावना है।

मौसम विभाग के बुलेटिन के मुताबिक शुक्रवार को दिन का तापमान हिसार में 35.5°C, भिवानी में 35.0°C और महेंद्रगढ़ में 35.0°C रिकॉर्ड किया गया।  न्यूनतम तापमान में भी लगातार बढ़ोत्तरी हो रही है। 5 शहरों में न्यूनतम तापमान 17°C से ज्यादा चल रहा है इनमें अंबाला, नारनौल, भिवानी, पलवल और यमुनागर शामिल हैं।

ौ