Haryana Weather Update : पहाड़ों में बर्फबारी से गिरा हरियाणा का तापमान, 19 को फिर होगी झमाझम बारिश 

 
Haryana Weather
 Haryana Weather Update : पहाड़ों में हो रही बर्फबारी से हरियाणा के तापमान में गिरावट दर्ज कि गई है। हल्की बारिश और हवाओं ने फिर से ठण्ड का अहसास करा दिया है। हरियाणा में बीते 24 घंटे में औसत न्यूनतम तापमान 1.8 डिग्री गिरा है.
ठंडी हवाओं और बदलो कि वजह से सुबह-सुबह हल्की ठंडक का अहसास जो रहा है। सोमवार को हरियाणा का सबसे कम न्यूनतम तापमान 12.9°C सिरसा में दर्ज किया गया। वहीं हिसार में 14.0°C, करनाल में 13.9°C और नारनौल में 13.0°C न्यूनतम तापमान दर्ज हुआ । 
आने वाले दिनों में ऐसा रहेगा मौसम
मौसम विभाग के मुताबिक 19 मार्च को फिर से मौसम में बदलाव होगा। इस दौरान गरज-चमक के साथ बारिश और तेज हवा चल सकती है। 20 मार्च को हरियाणा के ज्यादातर हिस्सों में आंधी, गरज-चमक और बारिश की संभावना जताई गई है।
इस दौरान 40-50 किमी प्रति घंटा कि रफ़्तार से हवाएं चलने कि संभावना है। मौसम विशेषज्ञों की मानें तो पहाड़ों पर लगातार हो रही बर्फबारी और पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव होने से हरियाणा में मार्च के बीच में भी तापमान में उतार-चढ़ाव और ठंडक बनी रह सकती है।
एक और पश्चिमी विक्षोभ होगा एक्टिव
चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विभाग के सीनियर साइंटिस्ट डॉ. चंद्रशेखर डागर ने बताया कि प्रदेश में मौसम आमतौर पर 18 मार्च तक परिवर्तनशील रहने के आसार है। 18 मार्च रात को पश्चिमी विक्षोभ आने की उम्मीद है। जिसके आंशिक प्रभाव से 19 मार्च से राज्य के मौसम में फिर से बदलाव होने के संभावना है।
इस दौरान बीच-बीच में हवाओं में बदलाव आने से दिन के तापमान में हल्की गिरावट व रात्रि तापमान में हल्की बढ़ोतरी की संभावना है।