Haryana Weather Update: हरियाणा में बारिश के साथ गिरेंगे ओले, 50 KM/H की रफ्तार से हवाएं चलेंगी

 
haryana weather update
 

 Haryana Weather Update: पहाड़ों में हो रही बर्फबारी की वजह से मैदानी इलाकों पर ठंड बढ़ गई है। सुबह और शाम को ठंडक महसूस होने लगी है। अब एक बार फिर पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होने से हरियाणा में बारिश और ओलावृष्टि की संभावना है।


मौसम विभाग के मुताबिक 19 मार्च को गरज और चमक के साथ बारिश की संभावना है। इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने के साथ ओले गिरने के आसार है। 20 मार्च को प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में बारिश की संभावना है।

मौसम में बदलाव की वजह से हरियाणा के कई शहरों में तापमान 5 से 7 डिग्री तक की गिरावट आई है। आने वाले तीन दिनों में तापमान और गिर सकता है। मौसम में बदलाव का प्रभाव नारनौल, हिसार, भिवानी और महेंद्रगढ़ में ज्यादा देखने को मिला है।

1

अधिकतम तापमान 0.3°C तक गिरा
हरियाणा में अधिकतम तापमान सामान्य के आसपास बन रहा है। राज्य के औसत अधिकतम तापमान में कल की तुलना में  0.3°C की गिरावट दर्ज की गई। राज्य में सबसे अधिक गर्मी नूह में रही, जहां तापमान 32.3°C तक पहुंच गया। गुरुग्राम में तापमान 32.0°C, पलवल में 32.2°C और अंबाला में 29.7°C दर्ज किया गया है। गौर करने वाली बात यह है कि नारनौल में सामान्य से 5.8°C की भारी गिरावट देखी गई। पूरे राज्य में बारिश शून्य रही, जिससे दिन में शुष्क गर्मी का प्रभाव बना रहा।