Haryana Weather Update: हरियाणा में आज बारिश के गिरेंगे ओले, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट

 
haryana weather update
 

Haryana Weather Update: हरियाणा में मौसम का मिजाज बदलने वाला है। मौसम विभाग ने पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होने से 15 और 16 मार्च को कई हिस्सों में बारिश के साथ ओलावृष्टि की संभावना है। बारिश से तपती गर्मी से राहत मिलेगी। लेकिन इस बारिश से खेतों में खड़ी फसल और सब्जियों को नुकसान पहुंच सकता है। 

मौसम विभाग ने प्रदेश में 15 और 16 मार्च के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। पश्चिमी विक्षोभ के असर की वजह से प्रदेश के उत्तरी जिलों पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, करनाल और कैथल में गरज-चमक के साथ बारिश होगी। इस दौरान 30-40 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और ओलावृष्टि की संभावना जताई गई है। 17 मार्च को भी कुछ स्थानों पर तेज हवाएं चलने का अनुमान है।

 
जानिए हरियाणा में कैसा है दिन और रात का मौसम

हरियाणा में आज बादलवाई की वजह से अधिकतम तापमान में औसतन 0.4°C की  गिरावट दर्ज की गई है। इसके बावजूद राज्य में तापमान सामान्य से 3.1°C ज्यादा बना हुआ है। आज प्रदेश में सबसे अधिक तापमान भिवानी में 32.9°C रिकॉर्ड किया गया। आने वाले 7 दिनों में अधिकतम तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आने की उम्मीद है, जिससे लोगों को बढ़ती गर्मी से राहत मिलेगी।