Haryana Weather Update: हरियाणा में आज से बढ़ेगी ठंड, इन जिलों में येलो अलर्ट जारी

 
haryana weather udpate
Haryana Weather Update: हरियाणा में मौसम ने अपना रुख बदल लिया है। पिछले 24 घंटे के दौरान प्रदेश के कई जिलों में गरज और चमक के साथ बारिश और ओलावृष्टि हुई। मौसम विभाग ने आज 28 जनवरी को प्रदेश में मौसम को लेकर चेतावनी जारी है।

मौसम विभाग के मुताबिक हरियाणा में शीतलहर और घने कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया है। हिसार, सिरसा, फतेहाबाद, कुरुक्षेत्र और करनाल में विजिबिलिटी बहुत कम रह सकती है। बरसात के बाद उत्तर-पश्चिमी ठंडी हवाओं के चलने से तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक की भारी गिरावट दर्ज की जा सकती है, जिससे ठिठुरन बढ़ेगी।

अधिकतम तापमान 8.7 तक गिरा
हरियाणा में औसत अधिकतम तापमान में कल की तुलना में 2.1°C की गिरावट दर्ज की गई है। वहीं औसत तापमान सामान्य से  3.7°C कम रहा। हिसार में तापमान 19.3 डिग्री सेल्सियस ,  गुरुग्राम में 15.7°C डिग्री सेल्सियस, रोहतक में 17.9°C डिग्री सेल्सियस और नारनौल में 13.8 डिग्री सेल्सियस कम तापमान दर्ज किया गाय है।