Haryana Weather Update: हरियाणा में एक्टिव होगा नया पश्चिमी विक्षोभ, इस दिन होगी झमाझम बारिश

 
haryana weather udpate
 


Haryana Weather Update: हरियाणा में मौसम का मिजाज बदल गया है। मौसम विभाग के अनुसार राज्य में औसत न्यूनतम तापमान में 1.3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है। लेकिन कई जिलों में रात को तापमान 10डिग्री से ऊपर दर्ज किया गया है।

आंकड़ों के मुताबिक प्रदेश के 13 शहरो में न्यूनतम तपमान 10 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा दर्ज किया गया। वहीं दिन के तापमान में हल्की गिरावट के बावजूद 4 शहरों में अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंच गया, जिससे दिन में हल्की गर्माहट महसूस की गई।

 चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विभाग के सीनियर साइंटिस्ट डॉ. चंद्रशेखर डागर के अनुसार 17 फरवरी को एक नया पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होने की संभावना है, जो उत्तर भारत के मैदान इलाकों में मौसम में परिवर्तन ला सकता है। 

1

 इन 11 शहरों में न्यूनतम तापमान 10°C से ऊपर
अंबाला 11.1°C
रोहतक 10.8°C
भिवानी 12.8°C
 फरीदाबाद 12.0°C
 गुरुग्राम 11.3°C
 जींद 10.6°C
 कैथल 10.1°C
 पानीपत 10.5°C
 कुरुक्षेत्र 11.4°C
 नूंह 12.4°C 
 रोहतक 11.4°C में रात का तापमान 10 डिग्री से ज्यादा दर्ज किया गया। हालांकि राज्य का सबसे कम न्यूनतम तापमान 6.6°C सोनीपत में दर्ज हुआ। इससे साफ है कि कुछ क्षेत्रों में अभी भी हल्की ठंड बनी हुई है।