Haryana Weather: हरियाणा के मौसम में होगा बड़ा बदलाव, पश्चिमी विभोक्ष के सक्रिय होने से फिर होगी झमाझम बारिश
हरियाणा में एक बार फिर मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है और जल्द ही कई जिलों में झमाझम बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से मौसम बदलेगा।
प्रदेश में 26 सितंबर से पश्चिमी विक्षोभ का आंशिक प्रभाव देखने को मिलेगा इसके बाद 28 सितंबर से 30 सितंबर के बीच हरियाणा में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।
इन दिन से होगी बारिश
सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, चरखीदादरी, रेवाड़ी, नारनौल में इस पश्चिमी विक्षोभ का असर देखने को मिल सकता है। इस दौरान कई जिलों में बादल छाएंगे। वहीं 28 सितंबर से 30 सितंबर के बीच हल्की से मध्यम बारिश के भी आसार है। मौसम में इस बदलाव से तापमान में भी गिरावट आने की उम्मीद है।
बारिश न होने से बढ़ा तापमान
प्रदेश में मानसून की वापसी शुरू हो गई है। इस वजह से इन दिनों बारिश की गतिविधियां कम देखने को मिल रही है। राजस्थान पर बने प्रति चक्रवातीय सर्कुलेशन और लगातार चल रही गर्म पश्चिमी हवाओं के कारण दिन में गर्मी बढ़ने रही है। राज्य के अधिकांश जिलों का तापमान 35 डिग्री या इससे ऊपर पहुंच गया है। लेकिन अब आने वाले दिनों में बारिश से तापमान में गिरावट आने की उम्मीद है।
