Haryana Weather: हरियाणा में जल्द दस्तक देगी गर्मी, मार्च की शुरुआत में 35 डिग्री से ऊपर जा सकता है पारा
Feb 25, 2026, 06:25 IST
Haryana Weather Update: हरियाणा में अब मौसम करवट लेने लगा है। फरवरी के आखिरी हफ्ते में ही गर्मी का अहसास होने लगा है और मार्च के पहले हफ्ते में अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के पास पहुंचने के आसार जताया जा रहा है। 23 फरवरी की रात औसत न्यूनतम तापमान में कोई खास बदलाव नहीं देखा गया और यह तापमान सामान्य के करीब बना हुआ है।
मौसम विशेषज्ञों की मानें तो , उत्तरी हवाओं के असर से रात के तापमान में हल्की गिरावट संभव है, लेकिन दिन और रात दोनों का तापमान सामान्य से ज्यादा बना रहेगा।
फरवरी के अंत तक रहेगा उतार-चढ़ाव
प्रदेश के कई जिलों में पारा 30 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज किया गया है। मौसम विभाग के मुताबिक 25 फरवरी तक तापमान में हल्का उतार-चढ़ाव बना रहेगा, लेकिन फरवरी के आखिरी दिनों में दिन और रात दोनों के तापमान में तेज उछाल देखने को मिल सकता है।
मार्च से बढ़ेगी गर्मी की रफ्तार
मौसम विभाग के विश्लेषण के मुताबिक, मार्च का महीना ज्यादा गर्म रहने के आसार हैं। दिन का तापमान 30 से 35 डिग्री सेल्सियस या उससे अधिक तक जा सकता है, वहीं न्यूनतम तापमान 10 से 16 डिग्री सेल्सियस या उससे ऊपर दर्ज किया जा सकता है।
