Haryana Weather Alert: हरियाणा के कई जिलों में देर शाम से हल्की बारिश, किसानों की बढ़ी टेंशन

 
haryana weather alert
Haryana Weather Alert: हरियाणा में पश्चिमी विक्षोभ के असर एक मौसम का मिजाज एक बार फिर से बदल गया है। मौसम विभाग ने प्रदेश के कई इलाकों में गरज-चमक के साथ बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया है। खासकर राजस्थान की सीमा से सटे दक्षिण-पश्चिमी जिलों में मौसे का ज्यादा प्रभाव देखने को मिल रहा है। 

मंगलवार रात से ही हिसार, सिरसा, फतेहाबाद में तेज हवाओं के साथ हल्की बूंदाबांदी हो रही है। मौसम विभाग ने आज भी  सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, चरखी दादरी, नूंह, रेवाड़ी और महेंद्रगढ़ जैसे जिलों में 'ओरेंज अलर्ट' जारी किया गया है।

मौसम विभाग की मानें तो यहां यहां 40-50 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने, बिजली कड़कने और कुछ स्थानों पर ओले गिरने की संभावना है। वहीं गुरुग्राम, रोहतक, जींद, कैथल, पानीपत, फरीदाबाद समेत अन्य जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है, जहां हल्की से मध्यम बारिश और 30-40 किमी/घंटा की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना हैं।