Haryana Weather Alert: हरियाणा में अगले 5 दिनों तक कैसा रहेगा मौसम, किसान भाई देख लें मौसम पूर्वानुमान

 
Haryana Weather Alert: हरियाणा में अगले 5 दिनों तक कैसा रहेगा मौसम, किसान भाई देख लें मौसम पूर्वानुमान

Haryana Weather Alert: हरियाणा में अगले 5 दिनों तक मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। हालांकि किसान भाईयों के लिए इस समय मौसम की अपडेट पहुंचाना बहुत ही आवश्यक है। इस समय खेतों में कटाई कढ़ाई का सीजन चल रहा है और बैमौसम बारिश ने किसानों की उम्मीदों पर पानी फेरना शुरु कर दिया है।

हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के अध्यक्ष डॉ मदन खीचड़ ने जानकारी देते हुए बताया कि 5 अप्रैल तक मौसम परिवर्तनशील रहने की संभावना है। इस दौरान कई इलाकों में पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से बादलवाई और हवाएं चलने की संभावना है।

1 अप्रैल, 2026 :

मौसम पूर्वानुमान: हरियाणा राज्य में 5 अप्रैल तक मौसम आमतौर पर परिवर्तनशील रहने की संभावना है। पश्चिमीविक्षोभ के आंशिक प्रभाव से 3 अप्रैल  से 5 अप्रैल के दौरान राज्य में आंशिक बादलवाई तथा  बीच बीच में हवाएं चलने  की संभावना है। इस दौरान  3 व 4 अप्रैल को हवाओं व गरजचमक के साथ राज्य के ज्यादातर क्षेत्रों  में बूंदाबांदी या हल्की बारिश होने की  संभावना है। इस दौरान  कुछ एक स्थानों पर मध्यम से तेज बारिश  होने की संभावना बन रही है। इस दौरान हवाओं में बदलाव आने से दिन के तापमान में ज्यादा बदलाव न होने व रात्रि तापमान में हल्की बढ़ोतरी होने की संभावना है।

##########$$$####

डॉ मदन खीचड़

विभागाध्यक्ष

कृषि मौसम विज्ञान विभाग

चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार