Haryana Weather Alert : हरियाणा में नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय, कई इलाकों में छाई बादलवाई, कब होगी बारिश ?

 
A new Western Disturbance has become active in Haryana.
Haryana Weather Alert : हरियाणा में हाड़ कंपा देने वाली ठंड ने दस्तक दे दी है। 25 दिसंबर को राज्य के अधिकतर इलाकों में घना कोहरा छाया रहा। इससे सुबह के समय कई इलाकों में दृश्यता 50 मीटर से कम दर्ज की गई। बदले मौसम की वजह से दिन के तापमान में छह डिग्री और रात के तापमान में पांच डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग के मुताबिक फिलहाल 31 दिसंबर तक ठंड से राहत नहीं मिलेगी। अगले चार दिन तापमान में काफी गिरावट दर्ज की जाएगी। राज्य के अधिकतर इलाकों के लिए घना कोहरा व शीतलहर के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

पश्चिमी विक्षोभ होगा सक्रिय 

मौसम विभाग के अनुसार अब एक पश्चिमी विक्षोभ तेजी से सक्रिय होगा, जिनकी तीव्रता भी काफी अच्छी रहेगी। हालांकि इससे हरियाणा में बारिश नहीं होगी। एक जनवरी तक मौसम सूखा रहने वाला है। हालांकि ऊंचे पहाड़ों में एक जनवरी तक बर्फबारी व बारिश की संभावना है। आगामी पश्चिमी विक्षोभ 28 दिसंबर और उसके बाद 31 दिसंबर को आएगा। ऊंची पहाड़ियों में बर्फबारी से मैदानी इलाकों के तापमान में गिरावट जारी रहेगी। 

प्रदेश के सभी जिलों में रात का तापमान नौ डिग्री से नीचे दर्ज किया गया है। सबसे कम तापमान सोनीपत में 4.3 डिग्री रिकॉर्ड हुआ है। वहीं, सबसे कम दिन का तापमान करनाल में 15.8 डिग्री रिकॉर्ड किया गया है।

इन इलाकों में चार दिन के लिए ऑरेंज अलर्ट

मौसम विभाग के मुताबिक पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, झज्जर, गुरुग्राम, मेवात, पलवल, फरीदाबाद, रोहतक, सोनीपत, पानीपत, सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी व चरखी दादरी में घना कोहरा छा सकता है और शीतलहर चल सकती है। वहीं, कई जिलों में कोल्ड डे की भी स्थिति बन गई है। कोल्ड डे उस स्थिति को कहते हैं, जब दिन का तापमान सामान्य से छह डिग्री तक कम दर्ज किया जाए।