Haryana Rain Update: हरियाणा के इन जिलों में होगी झमाझम बारिश, IMD ने जारी किया अलर्ट

Haryana weather update
 
Haryana Weather Update: हरियाणा में पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होने से मौसम का रुख बदल गया है। प्रदेश के कई जिलो में आज गरज और चमक के साथ बारिश की संभावना है। वहीं ठंडी हवाओं से सर्दी बरकरार रहेगी। मौसम विभाग की मानें तो राज्य के पूर्वी और दक्षिण-पूर्वी जिलों में आज बारिश ज्यादा असर दिखाएगी, जबकि पश्चिमी जिलो में ठंड और शीतलहर जैसी स्थिति बनी रहने के आसार है।

18 जिलों में बारिश का अलर्ट
आज मौसम विभाग ने प्रदेश के 18 जिलों बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने फरीदाबाद, पलवल और मेवात (नूंह) में भारी बारिश की चेतावनी दी है। इसके अलावा सोनीपत, पानीपत, करनाल, कुरुक्षेत्र, अंबाला, यमुनानगर, रेवाड़ी और महेंद्रगढ़ में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है।

3 डिग्री सेल्सियस घटा तापमान
बीते 24 घंटों में न्यूनतम तापमान में सामान्य से 3 डिग्री सेल्सियस की कटौती दर्ज की गई है, जिससे सुबह और शाम ठंड का अहसास हो रहा है। फिलहाल तापमान सामान्य से नीचे चल रहा है।

राजस्थान से सटे इलाकों में चल रही शीतलहर
आज मौसम विभाग ने हिसार, भिवानी, चरखी दादरी, फतेहाबाद और सिरसा में कोल्ड वेव (शीतलहर) की चेतावनी दी है। इन जिलों में ठंडी हवाएं ठिठुरन बढ़ा सकती है। सुबह और रात के समय ठंड का असर ज्यादा देखने को मिल सकता है।

2 से 5 डिग्री के बीच न्यूनतम तापमान
प्रदेश में न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया है। कई जिलों में तापमान 2 से 5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। सबसे कम तापमान 2 डिग्री सेल्सियस रहा, जिससे खुले और ग्रामीण इलाकों में ठंडक महसूस हो रही है।

वहीं अधिकतम तापमान में 1से 3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोत्तरी हुई है, लेकिन यह भी सामान्य से नीचे बना हुआ है। दिन में हल्की धूप लोगों को ठंडक से राहत दिलाने का काम कर रही है। लेकिन शाम को चलने वाली हवाएं फिर से ठंडक बढ़ा रही है।

Haryana Weather Update: हरियाणा में मौसम का मिजाज बदल गया है। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से कई जिलों में बारिश की संभावना है। वहीं ठंडी हवाओं से सर्दी बरकरार रहेगी। मौसम विभाग की मानें तो राज्य के पूर्वी और दक्षिण-पूर्वी जिलों में आज बारिश ज्यादा असर दिखाएगी, जबकि पश्चिमी जिलो में ठंड और शीतलहर जैसी स्थिति बनी रहने के आसार है।