Haryana Rain Alert: हरियाणा में बदला मौसम का मिजाज, इन जिलों में शुरु हुई हल्की बारिश

 
haryana rain alert
 

Haryana Rain Alert: हरियाणा में मौसम ने करवट ले ली है। हरियाणा के कई जिलों में बादल छाने के साथ हल्की बारिश देखने को मिली है। जानकारी के मुताबिक करनाल में रविवार सुबह करीब 4 बजे हल्की बरसात हुई। सोनीपत में सुबह 5 बजे से आसमानी गर्जना के साथ बूंदाबांदी हुई।

बारिश से मौसम सुहावना हो गया। वहीं लोहारू इलाके में बारिश शुरु हो गई है। मौसम में आए इस बदलाव से लोगों को गर्मी से राहत मिली है। आसमान में बादल छाए रहने की वजह से दिन में बारिश की संभावना जताई जा रही है।

अगले 3 घंटों में इन जिलों में होगी बारिश

हकृवि  -भारत मौसम विज्ञान विभाग : अल्पअवधि मौसम पूर्वानुमान : 15.03.2026 @ सुबह 6.30 बजे जारी... अगले तीन घंटों मे चरखी दादरी, भिवानी, झज्जर, रोहतक, हिसार, हांसी, फतेहाबाद, सिरसा,  कैथल, जींद, करनाल, कुरुक्षेत्र, अंबाला, पंचकूला/चंडीगढ़, यमुनानगर, सोनीपत,पानीपत, रेवाड़ी, महेंद्रगढ़, पलवल, गुरुग्राम जिलों में कहीं कहीं हवाओं व गरज चमक के साथ बूंदाबांदी या हल्की बारिश संभावित