Haryana Rain Alert: हरियाणा में बदलने वाला है मौसम, चार दिनों तक लगातार होगी झमाझम बारिश, IMD ने जारी किया अलर्ट
Haryana Rain Alert: हरियाणा के लोगों के लिए राहत भरी खबर है। दरअसल, प्रदेश में 13 जून से मौसम बदलने वाला है। जिसके चलते लगातार 16 जून तक बारिश होगी। इसके लिए मौसम विभाग ने 13 जून से लेकर 16 तक बारिश का येलो अलर्ट जारी कर दिया है। हालांकि, राज्य में 11 और 12 जून का लू और भीषण गर्मी का अलर्ट है। हरियाणा में आज कैसा रहेगा मौसम प्रदेश में आज मौसम गर्म रहेगा। मौसम विभाग ने आज के लिए लू और गर्मी का ऑरेंज अलर्ट जारी किया हुआ है। जिसके चलते सिरसा, फतेहाबाद में अलग-अलग स्थानों पर गर्म हवा चलेगी और गर्म रात होने की की संभावना है। इसके अलावा आज हिसार, रोहतक, भिवानी, जींद, कैथल, कुरुक्षेत्र, अम्बाला जिले में भी लू का अलर्ट है। वहीं चंडीगढ़, पंचकूला, में अलग-अलग स्थानों पर लू चलने की संभावना है। मौसम विभाग की मानें, तो आज यमुनानगर, करनाल, पानीपत, सोनीपत, चरखी दादरी, झज्जर, रेवाड़ी, महेंद्रगढ़, गुरुग्राम, फरीदाबाद, मेवात और पलवल जिले में भी लू चलेगी। हरियाणा में कल कैसा रहेगा मौसम हरियाणा में कल यानी 12 जून को भी मौसम शुष्क रहेगा। जिसके चलते सिरसा, फतेहाबाद, जींद, हिसार में अलग-अलग स्थानों पर लू चलने की संभावना है। वहीं भिवानी, रोहतक, सोनीपत, चरखी दादरी, झज्जर, महेंद्रगढ़,रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, मेवात और पलवल जिले में भी लू का येलो अलर्ट जारी किया गया है। हरियाणा में 13 जून को होगी बारिश हरियाणा में मौसम विभाग ने 13 जून को बारिश होने की संभावना जताई है और चार जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। जिसके चलते पंचकूला, अंबाला और यमुनानगर जिलों के अलग-अलग हिस्सों में हल्की बारिश की संभावना है। वहीं अंबाला, यमुनानगर और करनाल में अलग-अलग जगहों पर तेज हवाओं (40-50 किमी प्रति घंटे की गति) के साथ आंधी/बिजली गिरने की संभावना है। हरियाणा में 14 जून को बारिश का येलो अलर्ट मौसम विभाग की मानें, तो 14 जून को चंडीगढ़, पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल और करनाल जिलों में अलग-अलग स्थानों पर हल्की बारिश की संभावना है। इसके अलावा अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल, चंडीगढ़, पंचकूला और करनाल में अलग-अलग स्थानों पर तेज हवाओं (40-50 किमी प्रति घंटे की गति) के साथ आंधी/बिजली गिरने की संभावना है। हरियाणा में 15 और 16 जून को बारिश का येलो अलर्ट मौसम विभाग ने 15 और 16 जून को भी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है।
