Haryana Rain Alert: हरियाणा में आज इन जिलों में होगी झमाझम बारिश, किसी भी वक्त आ सकता है आंधी-तूफान

 
Haryana Rain Alert: हरियाणा में आज यानी शनिवार को कई जिलों में बारिश की संभावना है। जिसके चलते किसी भी वक्त मौसम बदल सकता है और आंधी-तूफान के साथ झमाझम बारिश हो सकती है। वहीं कई जिलों में बारिश का रेड अलर्ट भी जारी किया गया है। मौसम विभाग का कहना है कि आज राजधानी चंडीगढ़, अंबाला में अलग-अलग स्थानों पर हल्की वर्षा होने की संभावना जताई जा रही है। इसके साथ ही यमुनानगर, करनाल और पंचकुला जिले में भी बारिश होगी।

चार जिलों में 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेगी हवा

आईएडी का कहना है कि आज चंडीगढ़, पंचकूला, अंबाला, करनाल और यमुनानगर जिले में 40-50 किमी प्रति घंटे की गति से आंधी/ और तेज हवाएं चलने की संभावना है। इसके साथ ही बारिश होने की संभावना है।

 18 जिलों में लू का अलर्ट

वहीं कुछ स्थानों पर हीटवेव चलेंगी और कई स्थानों पर गर्म रात होने की संभावना है। इन जिलों में कुरूक्षेत्र, करनाल, कैथल, पानीपत, सोनीपत, जिंद, फतेहाबाद, सिरसा, हिसार,भिवानी,रोहतक,झज्जर,चरखी दादरी,रेवाड़ी,महेंद्रगढ़, गुरूग्राम, फ़रीदाबाद, मेवात और पलवल जिला शामिल है।