Haryana Rain Alert: हरियाणा में 3,4,5 और 6 अगस्त को होगी भारी बारिश, इन जिलों के लिए जारी हुआ येलो अलर्ट

Haryana Rain Alert: हरियाणा में मौसम विभाग ने 3,4,5 और 6 अगस्त को भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। जिसके चलते प्रदेश में लगातार चार दिनों तक भारी बारिश होगी। मौसम विभाग का कहना है कि इसके बाद भी प्रदेश में मौसम परिवर्तनशील रहेगा और बारिश देखने को मिलेगी। जिसके चलते प्रदेश के तापमान में गिरावट आएगी। आइए जानते हैं कि आज कहां-कहां भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।
मौसम विभाग की मानें, आज यमुनानगर, गुरुग्राम, फ़रीदाबाद में अधिकांश स्थानों पर मध्यम से भारी वर्षा होने की संभावना है। इसके अलावा मेवात, पलवल, राजधानी चंडीगढ़, पंचकुला, अंबाला में कई स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है।
वहीं कुरूक्षेत्र, करनाल, पानीपत, सोनीपत, जिंद, रोहतक, झज्जर, हिसार, भिवानी, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़ और रेवाडी जिले में बारिश की संभावना है।
मौसम विभाग का कहना है कि आज सिरसा, कैथल और फतेहाबाद जिलों में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है। वहीं यमुनानगर, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरूग्राम, फरीदाबाद, मेवात और पलवल जिले। में अलग-अलग स्थानों पर भारी वर्षा होने की संभावना है।
हरियाणा में 4 अगस्त को इन जिलों में होगी बारिश
-यमुनानगर, करनाल, पानीपत, सोनीपत, फरीदाबाद और पलवल जिलों में अधिकांश स्थानों पर मध्यम से भारी वर्षा होने की संभावना है।
-चंडीगढ़, पंचकूला, अंबाला, कुरुक्षेत्र, कैथल, रोहतक, चरखी दादरी, झज्जर, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, मेवात जिलों में कई स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है।
-जींद और भिवानी जिलों में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है।
-सिरसा, फतेहाबाद और हिसार जिलों में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है।
-यमुनानगर, करनाल, पानीपत, सोनीपत, फरीदाबाद और पलवल जिलों में कुछ स्थानों पर भारी वर्षा होने की संभावना है।