Haryana Rain Alert: हरियाणा के इन जिलों में बारिश के गिरेंगे ओले, IMD का रेड अलर्ट जारी
Jan 23, 2026, 19:45 IST
Haryana Rain Alert: हरियाणा में शुक्रवार सुबह से ही कई जिलों में रूक-रुक कर बारिश हो रही है। प्रदेश के लगभग 12 जिलों में बारिश हुई। इनमें पानीपत, सोनीपत, यमुनानगर, हिसार, गुरुग्राम, भिवानी, फरीदाबाद, झज्जर, रेवाड़ी, फतेहाबाद, सिरसा और महेंद्रगढ़ शामिल है। सिरसा के कई इलाकों में बारिश के साथ ओलावृष्टि हुई।
मौसम विभाग ने आज कैथल जिले के गुहला, कुरुक्षेत्र के पिहोवा, शाहबाद और अंबाला में आंधी और ओले गिरने का रेड अलर्ट किया गया है। IMD के मुताबिक, प्रदेश में 25 जनवरी तक बारिश के आसार बने रहेंगे। 27-28 जनवरी के दौरान एक और बड़ा पश्चिमी विक्षोभ हरियाणा को प्रभावित कर सकता है। अंबाला में सबसे ज्यादा 50 एमएम बरसात दर्ज हुई है।
