Haryana Rain Alert: हरियाणा के कई जिलों में बारिश के साथ गिरे ओले, IMD ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट
Mar 18, 2026, 19:01 IST
Haryana Rain Alert: हरियाणा में बुधवार शाम मौसम का मिजाज बदल गया है। सुबह तेज धूप के बार बारिश के साथ ओलावृष्टि हुई। भिवानी, हिसार, सिरसा, नारनौल और महेंद्रगढ़ में भी बारिश हुई।
नारनौल में बरसात के चलते सड़कें जलमग्न हो गई। जलभराव के चलते कई जगहों पर जाम लग गया। मौसम विभाग के मुताबिक आज रात भी प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने 19 और 20 मार्च को बारिश के साथ कुछ क्षेत्रों में ओलावृष्टि का भी अलर्ट जारी किया गया है।
पहाड़ों में हुई बर्फबारी की वजह से पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हुआ है। जिससे मौसम में बदलाव हुआ है। अगले दो घंटें के लिए मौसम विभाग ने कई जिलों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं भी चल सकती हैं।
