Haryana Rain Alert: हरियाणा के इन जिलों में घने कोहरे का अलर्ट, इस दिन होगी बारिश
Haryana Rain Alert: हरियाणा में बरसात के बाद तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। बारिश के बाद फिर से ठंडक महसूस होने लगी है।
मौसम विभाग के अनुसार 29 जनवरी तक मौसम परिवर्तनशील रहने वाला है। इस दौरान पश्चिमीविक्षोभ के आंशिक प्रभाव के कारण राज्य में 27 व 28 जनवरी को आंशिक बादलवाई रहने तथा कहीं कहीं बूंदाबांदी या हल्की बारिश की संभावना है।
कृषि मौसम विज्ञान विभाग चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार
24 जनवरी, 2025 :
मौसम पूर्वानुमान: हरियाणा राज्य में मौसम आमतौर पर 29 जनवरी तक परिवर्तनशील रहने की संभावना है। इस दौरान पश्चिमीविक्षोभ के आंशिक प्रभाव के कारण राज्य में 27 व 28 जनवरी को आंशिक बादलवाई रहने तथा कहीं कहीं बूंदाबांदी या हल्की बारिश की संभावना है। इस दौरान हल्की से मध्यम गति से हवाएं चलने की संभावना है।
इस दौरान अलसुबह व देर रात्रि को कहीं कहीं धुंध भी रहने की संभावना है।
##########$$$####
डॉ मदन खीचड़
विभागाध्यक्ष
कृषि मौसम विज्ञान विभाग
चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार
