Haryana News: हरियाणा में बदला मौसम का मिजाज, जानें आज कैसा रहेगा मौसम? 

 
Haryana Weather update
 Haryana Weather Update: हरियाणा में मौसम का मिजाज बदल गया है। आने वाले दिनों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है।चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभाग द्वारा जारी मौसम पूर्वानुमान के अनुसार राज्य में 12 मार्च तक मौसम सामान्यतः खुश्क बना रहेगा। हालांकि इस दौरान 1 पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है।
कृषि मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार 8 मार्च की रात से 11 मार्च के बीच प्रदेश के कई क्षेत्रों में आंशिक बादलवाई रहने के आसार है। इस दौरान आसमान में बीच-बीच में बादल छाए रह सकते हैं, लेकिन फिलहाल किसी वर्षा तंत्र की संभावना नहीं। मौसम विभाग का कहना है कि बादलों की आवाजाही के साथ-साथ हवाओं की दिशा में भी बदलाव देखने को मिल सकता है।
9 मार्च को हरियाणा के ज्यादातर जिलों में मौसम साफ रहने के आसार है। दिन में धूप रहेगी और तापमान सामान्य के आसपास रहेगा। सुबह और शाम के समय हल्की ठंड अहसास हो सकता है। इस दिन अधिकतम तापमान 32 और न्यूनतम तापमान 25 तक पहुंचने की संभावना है।