Haryana Ka Mosam: हरियाणा में इस दिन होगी झमाझम बारिश, गर्मी से मिलेगी राहत 

 
haryana weather update
 


Haryana Ka Mosam: हरियाणा में तापमान में लगातार हो रही बढ़ोत्तरी लोगों के पसीने छुड़ा रही है। सिर्फ दिन में ही नहीं रात में भी तापमान में बढ़ोत्तरी होने लगी है। चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय से जारी मौसम बुलेटिन के मुताबिक 8 मार्च की रात से 11 मार्च के बीच हरियाणा के कई इलाकों में पश्चिमी विक्षोभ एक आंशिक प्रभाव से बादल छाए रहे के आसार है।

हरियाणा में हल्की बूंदाबांदी के आसार
मौसम विभाग का कहना है कि इन दिनों में तेज हवाओं के चलने से हल्की ठंड का अहसास होगा। मगर रात के तापमान में बढ़ोतरी की संभावना है। दिन में गर्मी की आहट जारी रहेगी। 12 मार्च के बाद यानि कि 13 और 14 मार्च को हरियाणा के अधिकतर इलाकों में पूरे दिन आसमान में काले बादल छाए रहेंगे और कुछ इलाकों में हल्की बूंदाबांदी की संभावना है।


गर्मी से मिलेगी राहत
10 मार्च यानि आज आसमान में आंशिक बादल छाए रहने की संभावना कुछ क्षेत्रों में हल्की ठंडी हवाएं चलने की संभावना है जिससे मौसम सुहावना बना रहेगा। 11 मार्च को प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में बादलों की आवाजाही देखने को मिलेगी। लेकिन बारिश के आसार बहुत कम है।  

वहीं 13 मार्च को कुछ इलाकों में हल्के बादल छाए रहने के साथ हल्की बारिश के  आसार है।  14 मार्च को राज्य के ज्यादातर जिलों में मौसम साफ रहने की उम्मीद है। लेकिन कुछ इलाकों में घने बादल छाए रहने से सुबह और शाम ठंड का अहसास हो सकता है। साथ ही बूंदाबांदी की भी संभावना है। 15 मार्च को मौसम सामान्य रहने के आसार है, आसमान साफ रहेगा और तापमान में हल्की बढ़ोतरी हो सकती है।