Haryana Heat Wave Alert: हरियाणा के इन छह जिलों में दिन-रात चलेगी लू, जारी हुआ ऑरेंज अलर्ट

 
Haryana Heat Wave Alert: हरियाणा में आज से अगले दो दिनों तक भयंकर लू चलेगी। जिसके चलते तापमान बढ़ेगा और लोगों को दिन और रात में भी भीषण गर्मी का सामना करना पड़ेगा। हालांकि, इसके बाद मौसम में बदलाव होगा और तीन दिनों तक झमाझम बारिश होगी। हरियाणा के छह जिलों में होगी लू का ऑरेंज अलर्ट जारी मौसम विभाग की मानें, तो आज यानी मंगलवार को सिरसा, फतेहाबाद, जींद, हिसार, भिवानी और रोहतक जिलों में अलग-अलग स्थानों पर लू चलेगी और गर्म रातें होगी। इसके अलावा बाकी सभी जिलों में भी लू चलने की संभावना है। जिसके चलते येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। कल भी छह जिलों में पड़ेगी भीषण गर्मी मौसम विभाग का कहना है कि बुधवार को भी प्रदेश में मौसम शुष्क रहेगा। जिसके चलते सिरसा, फतेहाबाद, जींद, हिसार, भिवानी और रोहतक जिलों में अलग-अलग स्थानों पर लू और गर्म रातें होगी। वहीं बाकी सभी जिलों में अलग-अलग स्थानों पर लू चलने की संभावना है। जिसके चलते अलर्ट जारी किया गया है। 12 जून को लू का येलो अलर्ट जारी  मौसम विभाग ने 12 जून को भी लू का येलो अलर्ट जारी किया है। जिसके चलते सिरसा, फतेहाबाद, जिंद, हिसार,  भिवानी, रोहतक, सोनीपत, चरखी दादरी, झज्जर, रेवाडी, महेंद्रगढ़, गुरूग्राम, फ़रीदाबाद, मेवात और पलवल जिले लू का अलर्ट जारी किया गया है।