Haryana Fog Alert: हरियाणा में बारिश के बाद कोहरे का कहर, 14 जिलों में येलो अलर्ट जारी

 
Haryana Fog Alert
 Haryana Fog Alert:  हरियाणा में बरसात के बाद कोहरे का कहर जारी है। आज हरियाणा के कई जिलों में कोहरे का अलर्ट है। मौसम विभाग ने कई जिलों में कोहरे को लेकर येलो अलर्ट जारी कर दिया है। बारिश के बाद तापमान में 4 से 6 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है।

fog alert


मौसम विभाग ने आज हिसार, भिवानी, चरखी दादरी, रेवाड़ी, महेंद्रगढ़, रोहतक, झज्जर, गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल, मेवात, फतेहाबाद और सिरसा जिलों में घने कोहरे की चेतावनी दी है। इन जिलों में सुबह के समय विजिबिलिटी बहुत कम रह सकती है, जिससे सड़क, रेल और हवाई यातायात प्रभावित होने की संभावना है। वहीं अंबाला, पंचकूला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, करनाल, पानीपत, कैथल और सोनीपत जिलों में फिलहाल कोई मौसम चेतावनी नहीं है।