हरियाणा में बारिश के साथ हुई ओलावृष्टि, IMD का अलर्ट; पूरे प्रदेश में 4 मई से बिगड़ेगा मौसम
Naya Haryana, Haryana Weather : हरियाणा में मौसम का मिजाज काफी बदला हुआ है। आज शाम एक बार फिर मौसम बदल गया। मौसम विभाग के अनुसार, नूंह में शाम को बारिश हुई, जबकि देर शाम नारनौल में बारिश के साथ ओले भी गिरे। हिसार, भिवानी और महेंद्रगढ़ में तेज आंधी चली।
मौसम विज्ञान केंद्र, चंडीगढ़ के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से 2 मई से 8 मई तक मौसम में बदलाव बना रहेगा। 4 और 5 मई को इसका प्रभाव अधिक रहने की संभावना है। Haryana Weather
मौसम बदलेगा
जानकारी के मुताबिक, मौसम विभाग ने 4 और 5 मई को हरियाणा, पंजाब और चंडीगढ़ में मौसम के अचानक बदलने का अलर्ट जारी किया है। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण इन दिनों कई इलाकों में बारिश, आंधी-तूफान, तेज हवाएं और ओलावृष्टि होने की संभावना जताई गई है। 4 मई को राज्य के कई स्थानों पर और 5 मई को कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। Haryana Weather
गिरावट के आसार
मिली जानकारी के अनुसार, 3 और 6 मई को 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है, जबकि 4 और 5 मई को यह रफ्तार 50-60 किमी प्रति घंटा तक पहुंच सकती है। इन दिनों कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि भी हो सकती है। Haryana Weather
पिछले 24 घंटे में तापमान
जानकारी के मुताबिक, हरियाणा में पिछले 24 घंटे में औसत अधिकतम तापमान में 2.1 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई है, हालांकि यह सामान्य के आसपास बना हुआ है।
मौसम विभाग की एडवाइजरी
गरज-चमक और ओले पड़ने के समय बाहर न निकलें Haryana Weather
पेड़ों के नीचे खड़े होने से बचें
फसलों को तेज हवा और ओलों से बचाने के इंतजाम करें Haryana Weather
इस दौरान फसलों की सिंचाई और दवाइयों का छिड़काव न करें
