राजस्थान में अगले तीन दिन भारी, चक्रवात अर्नब का दिखेगा असर

 
राजस्थान में अगले तीन दिन भारी, चक्रवात अर्नब का दिखेगा असर

Rajasthan Weather : राजस्थान में मौसम एक बार फिर से करवट ले रहा है। जिसके चलते प्रदेश में बारिश और तूफान की संभावना जताई जा रही है।मौसम विभाग ने जारकारी देते हुए बताया है की राजस्थान में गुरुवार से मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। इसके साथ ही बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवात ‘अर्बन’ के असर से आधे प्रदेश में बादल छा सकते हैं।

मौसम विभाग के अनुसार, कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होने और कहीं-कहीं 30-40KM स्पीड तक तेज हवा भी चल सकती है। और इस सिस्टम का असर 31 अक्टूबर तक राजस्थान में दिखेगा।

विभाग की जारी रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में धूप कमजोर होने के कारण दिन का तापमान 2 डिग्री तक गिर गया। वहीं, रात के तापमान में भी गिरावट जारी है।

मौसम विभाग के मुताबिक चक्रवात अर्नब के असर से 3 दिन 25 से ज्यादा जिलों में बारिश हो सकती है। बारिश और हवा के कारण दिन और रात के तापमान में तेजी से गिरावट होने की भी आशंका है। चक्रवात का असर 31 अक्टूबर तक रहेगा।