Rajasthan Weather : राजस्थान में मौसम ने पूरी तरह से करवट ले ली है। जिसके चलते प्रदेश में बारिश हुई है। वही दूसरी और अर्नब तूफान के कारण राजस्थान में हुई बारिश और उसके बाद चली हवा से शुक्रवार को कई शहरों का दिन के तापमान में 8 डिग्री तक गिरावट दर्ज हुई है।
मौसम विभाग ने जानकारी दी है की तापमान में हुई इतनी बड़ी गिरावट से दिन में तेज सर्दी हो गई है। इसके साथ ही आज से प्रदेश में मौसम साफ रहेगा और धूप निकलने से लोगों को दिन में सर्दी से राहत मिलेगी।
विभाग ने बताया की पिछले 24 घंटे में जयपुर, भरतपुर, कोटा, अजमेर, उदयपुर संभाग के जिलों में शुक्रवार दोपहर तक रुक-रुककर बरसात हुई।
विभाग की जारी रिपोर्ट के मुताबिक , शुक्रवार को प्रदेश में सभी शहरों का अधिकतम तापमान 35 डिग्री से नीचे रहा। दिन का सबसे अधिक तापमान 34.7 डिग्री सेल्सियस बाड़मेर में दर्ज हुआ।गंगानगर में 30.3 दर्ज हुआ।
मौसम विभाग ने प्रदेश में आज पूर्वी जिलों भरतपुर, धौलपुर के एरिया में कहीं-कहीं हल्के बादल छाए रहने की संभावना जताई है। जबकि पश्चिमी जिलों में आगामी एक सप्ताह तक मौसम साफ रहने और 1 नवंबर से पूरे प्रदेश में अगले एक सप्ताह तक मौसम साफ रहने की संभावना जताई है।
