Rajasthan Weather : राजस्थान में पिछले कुछ दिनों से मौसम का मिजाज बदला हुआ है। जिसके चलते प्रदेश में कई जगहों पर बारिश और ओले गिरे। मौसम विभाग ने बताया है की राजस्थान में बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवात का असर कल शनिवार से खत्म हो गया। अब अगले 3-4 दिन तक आसमान साफ रहने की संभावना जताई जा रही है।
विभाग ने जानकारी दी है की, राजस्थान में सुबह के समय कई जिलों में हल्का कोहरा रहा। इसके अलावा जयपुर, कोटा समेत कई शहरों में अधिकतम तापमान में 2 से 5 डिग्री तक बढ़ोतरी दर्ज हुई है।
विभाग की जारी रिपोर्ट के मुताबिक, बीते 24 घंटे में अधिकतम तापमान में भले ही बढ़ोतरी हुई, लेकिन तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से नीचे रहा। वहीं, रात के तापमान में गिरावट होने से सर्दी बढ़ गई। सबसे कम तापमान सीकर के फतेहपुर में रहा।
शनिवार को सबसे ज्यादा गर्मी बाड़मेर में रही। वहीं, जैसलमेर में अधिकतम तापमान 33.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।
मौसम विभाग के मुताबिक, बाड़मेर, जोधपुर, फलोदी, जालौर, डूंगरपुर को छोड़कर कल सभी शहरों का न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज हुआ। कल सबसे ठंडी रात फतेहपुर में रही, जहां का न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।
