राजस्थान में अर्नब का कहर, बारिश के साथ गिरे ओले 

 
राजस्थान में अर्नब का कहर, बारिश के साथ गिरे ओले 

Rajasthan Weather : राजस्थान में मौसम ने पूरी तरह से करवट ले ली है। जिसके चलते प्रदेश में अर्नब चक्रवात के असर से बारिश के साथ ओले गिरे हैं। मौसम विभाग ने जानकारी दी है की राजधानी जयपुर में आज शुक्रवार सुबह रुक-रुककर बारिश हुई।

बारिश से हवा सर्द होने के कारण जयपुर में ठंडक बढ़ गई है। विभाग की जारी रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले 24 घंटे के दौरान करौली, भरतपुर, धौलपुर, अलवर, दौसा, सवाई माधोपुर, भीलवाड़ा, अजमेर, नागौर, टोंक में भी बरसात हुई। इसके साथ ही जयपुर में कुछ इलाकों में ओले भी गिरे।

विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक,बरसात के कारण प्रदेश के 20 जिलों में दिन के तापमान में 5 डिग्री तक गिरावट दर्ज हुई है। वहीं, न्यूनतम तापमान 10 डिग्री तक गिर गया है।